• Sun. Nov 8th, 2026

कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

गुरदासपुर 09 अगस्त 2026 : जिला गुरदासपुर के थाना दीनानगर पुलिस ने विदेश, कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस उपकप्तान दीनानगर को जसनप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी बाजेचक्क ने शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गौरव अरोड़ा निवासी पुरनपुरा, जालंधर ने उसे कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे 35 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही कथित तौर पर पैसे वापस किए गए। शिकायत की जांच पुलिस द्वारा की गई। जांच-पड़ताल के बाद थाना दीनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *