• Fri. Jul 3rd, 2026

‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के नाम पर साइबर ठगी, महिलाओं को भेजे जा रहे फर्जी लिंक

3 जुलाई 2026 : पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। महिलाओं को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं, जिन पर क्लिक कर योजना का लाभ लेने का झांसा दिया जा रहा है।

साइबर अपराधियों का उद्देश्य लोगों की बैंकिंग जानकारी, OTP, आधार और अन्य व्यक्तिगत विवरण हासिल कर वित्तीय धोखाधड़ी करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि योजना के लिए ऐसे किसी अनधिकृत लिंक पर भरोसा न करें।

फर्जी वेबसाइट और संदेशों से रहें सावधान

साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और योजना से जुड़ी जानकारी केवल सरकारी माध्यमों से ही प्राप्त करें। संदिग्ध वेबसाइटों या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मांगी जा रही व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।

बैंकिंग जानकारी साझा न करें

अधिकारियों ने कहा है कि कोई भी सरकारी विभाग फोन, व्हाट्सएप या लिंक के माध्यम से OTP, बैंक खाता संख्या, ATM PIN या पासवर्ड नहीं मांगता। ऐसी किसी भी मांग को तुरंत संदिग्ध मानें।

संदिग्ध मामलों की करें शिकायत

सरकार और साइबर पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह का कोई फर्जी संदेश या लिंक प्राप्त होता है तो उसकी सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *