• Sun. Jun 28th, 2026

हरियाणा में बारिश और हीटवेव का डबल असर, इन जिलों के लोग रहें सतर्क…जानें कब तक रहेगा बदला हुआ मौसम

हरियाणा 28 जून 2026 : हरियाणा में मौसम आज करवट पर करवट लेगा। एक तरफ मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के लिए जहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया है तो वहीं दूसरी ओर दस जिलों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

प्रदेश के 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जिनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह (मेवात) और पलवल शामिल हैं। इन जिलों के लोग दोपहर के समय जरुरी काम होने पर ही बाहर निकले। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं प्रदेश में 1 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 2 जुलाई को कुछ स्थानों पर और इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *