• Sun. May 10th, 2026

मुक्तसर साहिब पहुंचेंगे CM मान, गांव में लगाएंगे चौपाल

10 मई 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज श्री मुक्तसर साहिब के अंतर्गत आते गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र के गांव साहिब चंद में चौपाल कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम रविवार शाम पांच बजे आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने चौपाल कार्यक्रमों के जरिए लगातार गांवों और कस्बों में पहुंचकर लोगों से सीधा संपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह गांव साहिब चंद पहुंचेंगे, जहां वह क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे और विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सरकार की विभिन्न योजनाओं और पंजाब सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र कर सकते हैं।

विभाग ने पूरी की तैयारियां

गिद्दड़बाहा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।

राजनीतिक हलकों में इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री इन दिनों लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों के बीच संवाद स्थापित कर रहे हैं। चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार सीधे तौर पर जनता से जुड़ने और स्थानीय मुद्दों को समझने की कोशिश कर रही है।

सरकार गावों व शहरों के विकास में जुटी

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनकी सरकार गांवों और शहरों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। ऐसे में आज का यह चौपाल कार्यक्रम भी क्षेत्रीय विकास और लोगों की शिकायतों के समाधान के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *