• Mon. Apr 20th, 2026

तीसरी मुंबई के लिए भूसंपादन तेज, 124 गांवों में बनेगा नया शहर, एयरपोर्ट-अटल सेतु के पास बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई 20 अप्रैल 2026 : मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने ‘मुंबई 3.0’ यानी तीसरी मुंबई परियोजना के तहत रायगढ़ जिले के प्रस्तावित ग्रोथ सेंटर के लिए 216 एकड़ जमीन सहमति से अधिग्रहित कर ली है। सहभागात्मक भूमि अधिग्रहण नीति को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और पहले ही दिन बड़ी संख्या में भू-धारकों ने सहमति दी।

इस परियोजना में “स्थलांतरण नहीं, बल्कि विकास में भागीदारी” की अवधारणा पर काम किया जा रहा है, जिसमें भूमि मालिकों को केवल मुआवजा नहीं बल्कि विकास प्रक्रिया में साझेदार बनाया जा रहा है।

यह ग्रोथ सेंटर अटल सेतु, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और विरार-अलिबाग मल्टी-मॉडल कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के पास स्थित होगा, जिससे इसका रणनीतिक महत्व और बढ़ जाता है।

इस परियोजना से लगभग 2 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है और विदेशी व निजी निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

भू-धारकों के लिए विकल्पों में शामिल हैं:

  • आपसी सहमति से भूमि अधिग्रहण
  • एफएसआई/टीडीआर के रूप में मुआवजा
  • लैंड पूलिंग के तहत 22.5% विकसित जमीन वापस

इस ग्रोथ सेंटर में टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, डेटा सेंटर, आईटी-बीपीओ, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स और आधुनिक शहरी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

यह परियोजना उरण, पनवेल और पेण के 124 गांवों को कवर करेगी और पनवेल से 25 किमी तथा नवी मुंबई एयरपोर्ट से लगभग 30 किमी दूरी पर होगी। इसे बीकेसी (BKC) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *