बठिंडा 14 अप्रैल 2026 : केंद्रीय जेल बठिंडा के गार्ड्स ने तलाशी के दौरान जेल की सिक्योरिटी में तैनात सी.आर.पी.एफ. के कांस्टेबल को अफीम व तंबाकू सहित गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान राजिंदर सिंह निवासी डबवाली के रूप में हुई।
गत दिन जब वह ड्यूटी पर आया तो जेल के बरामदे में गार्ड्स को उस पर शक हुआ। उसकी तलाशी ली तो उससे 23.99 ग्राम अफीम के अलावा 158 ग्राम तम्बाकू तथा 1 सिगरेट का पैकेट बरामद हुआ। गार्ड्स ने उसे हिरासत में ले लिया व अगली कार्रवाई शुरू कर दी। थाना कैंट पुलिस ने सहायक सुपरिंटैंडैंट अनु मलिक की शिकायत पर उक्त कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है।
