• Wed. Mar 25th, 2026

प्रॉपर्टी होगी महंगी! आज जारी होंगे नए कलेक्टर रेट, जानें पूरी खबर

चंडीगढ़ 25 मार्च 2026 अगले वित्तीय वर्ष के लिए नए कलेक्टर रेट बुधवार को जारी किए जाएंगे। हालांकि इस बार पिछले साल की तरह भारी बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन फिर भी जमीन और प्रॉपर्टी के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कृषि भूमि के कलेक्टर रेट में करीब 40% तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है, जिससे खेती योग्य जमीन काफी महंगी हो जाएगी। वहीं, रिहायशी, व्यावसायिक और ग्रामीण जमीनों के रेट में 20 से 30% तक बढ़ोतरी की संभावना है। प्रशासन द्वारा कलेक्टर रेट में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और ये नए रेट 1 अप्रैल से लागू होंगे। नए रेट लागू होने के बाद शहर में प्रॉपर्टी खरीदना और महंगा हो जाएगा।

पिछले साल से लिया सबक
पिछले साल कलेक्टर रेट में भारी बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें रिहायशी प्रॉपर्टी के रेट ढाई गुना तक बढ़ा दिए गए थे। इसके चलते कई लोगों ने चंडीगढ़ की बजाय मोहाली और पंचकूला में निवेश करना बेहतर समझा। इसी अनुभव से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने बढ़ोतरी सीमित रखी है। हालांकि, लोगों की मांग थी कि रिहायशी इलाकों को कम कैटेगरी में बांटकर रेट तय किए जाएं, लेकिन इस पर अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *