• Sat. May 9th, 2026

सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, एक ही दिन में बड़ी बढ़ोतरी; जानें आपके शहर के ताजा रेट

पंजाब 25 मार्च 2026 : सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,49,000 रुपये पहुंच गया, जो मंगलवार को 1,42,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,38,570 रुपये दर्ज की गई, जबकि एक दिन पहले यह 1,32,060 रुपये थी। वहीं चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी आई है। चांदी का भाव 2,43,800 रुपये तक पहुंच गया, जो पहले 2,22,300 रुपये था।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बढ़ती महंगाई और संभावित ब्याज दरों में वृद्धि के कारण केंद्रीय बैंकों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने की आकर्षण कम हो जाता है, क्योंकि इस पर कोई ब्याज नहीं मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *