• Tue. Mar 24th, 2026

जालंधर से Vande Bharat अब सिटी स्टेशन नहीं रुकेगी, बदला गया पूरा Route

जालंधर 24 मार्च 2026 शहरवासियों के लिए एक बड़ी निराशाजनक खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (26405/26406) के रूट में बदलाव कर दिया है। अब यह ट्रेन जालंधर सिटी स्टेशन से नहीं गुजरेगी, बल्कि बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू के रास्ते चलेगी।

गौरतलब है कि 10 अगस्त 2025 को इस ट्रेन को जालंधर के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में शुरू किया गया था, लेकिन ट्रायल के बाद इसे जालंधर से हटा दिया गया। नए फैसले के बाद शहर के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। अब जालंधर के यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन पकड़ने के लिए जालंधर कैंट या फगवाड़ा स्टेशन जाना पड़ेगा। हालांकि दिल्ली-अमृतसर रूट की दूसरी वंदे भारत का स्टॉपेज जालंधर कैंट में रहेगा।

सूत्रों के अनुसार, ट्रायल के दौरान इस ट्रेन के कारण दिल्ली-अमृतसर रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों, जैसे शताब्दी एक्सप्रेस और शान-ए-पंजाब, के समय में देरी हो रही थी। ट्रैक पर पहले से चल रही ट्रेनों के बीच इसे समायोजित करना मुश्किल हो रहा था, जिस वजह से यह बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *