• Mon. Mar 16th, 2026

Uttar Pradesh में दर्दनाक हादसा: दो मंजिला मकान में आग लगने से मां-बेटे की मौत

बलिया 16 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के एक गांव में सोमवार तड़के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग लगने से 22 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका पति झुलस गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में मृतक महिला की पहचान रिंकी (22) और उसके बेटे धीरज (चार) के रूप में हुई। दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि आज तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को चिलकहर गांव में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में आग लग जाने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में रिंकी के पति नीरज चौरसिया (24) घायल हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *