लुधियाना 13 मार्च 2026 : महानगर के एक युवक को 100 रुपए ने लखपति बना दिया। युवक ने सोचा भी नहीं था कि, अचानक ऐसे खरीदी हुई लॉटरी उसकी किस्मत बदल देगी। विजेता युवक गांव दीतवाल का निवासी है और जोधा में एक धागा फैक्ट्री में काम करता है। उसने ये टिकट अपने भाई के साथ मिलकर खरीदी थी। विजेता युवक ने बताया कि उसे आज तड़के सुबह 3 बजे फोन आया कि उसका 25 लाख रुपए का इनाम निकला है। पहले तो उसे इस बात का यकीन नहीं हुआ, फिर उसने गांधी ब्रदर्स से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि, टिकट दिखाओ और इनाम ले जाओ। इसके बाद जब वह अपने भाई और दोस्तों के साथ लॉटरी की दुकान पर पहुंचा तो उसे यकीन नहीं हुआ कि पहला इनाम उनका निकला है।

युवक ने बताया कि, लुधियाना के जोधा इलाके में गांधी ब्रदर्स की एक नई दुकान खुली है। एक दिन काम जाते समय वह वहां से गुजर रहा था तो उन्होंने बिना कुछ सोचे लॉटरी का टिकट खरीद लिया। उसे नहीं पता था कि वह लखपति बन जाएगा। इन पैसों से दोनों भाई अपने माता-पिता की गरीबी दूर करने की कोशिश करेंगे। वहीं गांधी ब्रदर्स के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान से लॉटरी खरीदने वालों का ईनाम निकलता ही है। उन्होंने कहा कि, जब भी लॉटरी खरीदे तो हमेशा यही सोचे कि उनकी ही लॉटरी निकलें फिर बस जीत आपकी है।
