• Sat. Feb 7th, 2026

“नई नीति से दिल्ली में पुरानी कारों पर रोक, लोगों में चिंता का माहौल”

07 फरवरी 2026 :  दिल्ली–एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार अब पुराने वाहनों पर और सख्ती करने की तैयारी कर रही है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) प्रदूषण कम करने के लिए एक नया और विस्तृत रोडमैप बना रहा है। इस योजना के तहत दिल्ली की सड़कों से BS-I, BS-II और BS-III श्रेणी के पुराने वाहनों को पूरी तरह हटाने पर विचार किया जा रहा है।

इतना ही नहीं, अगले पांच सालों में BS-IV वाहनों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना पर काम चल रहा है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद दिल्ली की हवा को साफ करना और लोगों को सांस संबंधी गंभीर बीमारियों से बचाना है।

कब और कैसे हटेंगी पुरानी गाड़ियां?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, IIT मद्रास के प्रोफेसर अशोक झुनझुनवाला की अध्यक्षता वाली समिति ने इस मुद्दे पर एक ड्राफ्ट रोडमैप तैयार किया है। इस प्रस्ताव को फिलहाल फीडबैक के लिए विभिन्न पक्षों के साथ साझा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *