• Thu. Oct 29th, 2026

लखनऊ में शर्मनाक घटना: प्राइवेट हॉस्पिटल ने शव सरकारी अस्पताल में फेंका

लखनऊ 11 दिसंबर 2025 : उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लोकबंधु राज नारायण अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर कथित तौर पर एक निजी अस्पताल के कर्मचारी एक व्यक्ति का शव रखकर चले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सरोजिनी नगर के कर्मवीर सिंह सोमवार को तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल पहुंचे थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

परिवार को सूचना देने के बजाय वहां के कर्मचारियों ने कथित तौर पर शव को एम्बुलेंस में लोक बंधु राज नारायण अस्पताल ले जाकर एक स्ट्रेचर पर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शव कई घंटों तक वहां रखा रहा, बाद में अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। सीएमओ डॉ. एन बी सिंह ने बुधवार को बताया कि अगर निजी अस्पताल के खिलाफ आरोप सही पाए जाते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में निजी अस्पताल के दो कर्मचारी स्ट्रेचर लाते और उसे इमरजेंसी गेट के बाहर छोड़ते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने बाद में जेब से मिले कागजात से मृतक की पहचान की। निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है, मृतक के परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *