15 अक्टूबर 2025 : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग और दुखद खबर सामने आई है। एक्टर पंकज धीर का 68 की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था। उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने मीडिया से बातचीत में एक्टर की मौत की पुष्टी की है।
बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे एक्टर
सूत्रों के मुताबिक, पंकज धीर काफी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। एक्टर की हालत काफी नाजुक थी। बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
शाम 4.30 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार
एक्टर की मौत की खबर सुन टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। फैंस भी गमगीन हैं। पंकज को फैंस और सेलेब्स नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी मौत पर CINTAA ने भी दुख जताते हुए बयान जारी किया कि एक्टर की मौत 15 अक्टूबर को हुई है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पर्ले में शाम 4.30 बजे किया जाएगा। बता दें कि पंकज CINTAA के पूर्व जनरल सेक्रेटरी रहे थे।
टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी किया काम
पंकज ने टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया था। वे कई माइथोलॉजिकल शोज- चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा का हिस्सा रहे थे। उन्होंने हिंदी फिल्म सोल्जर, बादशाह, सड़क में शानदार काम किया था।
पत्नी-बेटे को अकेला छोड़ गए पंकज धीर
पकंज अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितन धीर को पीछे छोड़ गए हैं। निकितिन को फैंस फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में उनके रोल थंगाबली से जानते हैं। निकितिन ने भी अपने पिता की तरह कई माइथोलॉजिकल शो किए हैं।
