• Fri. Dec 5th, 2025

Haryana के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, पत्नी CM सैनी के साथ जापान दौरे पर

07 अक्टूबर 2025 : हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने चंडीगड़ में सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारी है। आईपीएस पूरन कुमार ADGP स्तर के IPS अधिकारी थे। अभी यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें एडीजीपी वाई पूरन कुमार भिवानी में महिला टीचर हत्याकांड की जांच में शामिल थे।

29 सितंबर को उनकी ट्रांसफर रोहतक की सुनारिया जेल में किया गया था। इसी जेल में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण मामले में सजा काट रहे हैं। IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी अमन पी. कुमार भी IPS अधिकारी हैं। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान दौरे पर गई थीं और कल शाम भारत लौटेंगी।

IPS अफसरों के प्रमोशन पर उठाए सवाल

करीब एक साल पहले, हरियाणा के 1991, 1996, 1997 और 2005 बैच के IPS अफसरों के प्रमोशन को लेकर वाई पूरन कुमार ने सवाल उठाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा था, जिसमें प्रमोशन को अवैध बताया गया था क्योंकि इसे केवल वित्त विभाग की सहमति से केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के विपरीत किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *