• Sat. May 2nd, 2026

हिसार में CM फ्लाइंग की मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, मिलावट की आशंका

हिसार 07 अक्टूबर 2025 त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम अलर्ट है। ये आए दिन मिलावटी और नकली खाद्य वस्तुओं का पकड़ रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम फ्लाइंग टीम की हिसार में मिठाई की दुकानों पर रेड डाली। ये रेड सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इन्चार्ज सुनैना के नेतृत्व में डाली गई। इस रेड में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी टीम में शामिल थे। 

दीवाली के त्योहार को देखते हुए सीएम फ्लाइंग जांच करने में जुटी हुई है। मिठाइयों में मिलावट करने की आशंका के चलते जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से मिठाइयों के सैम्पल भरे गए। वहीं, हिसार में सीएम फ्लाइंग की रेड की सूचना से मिठाई बनाने वालों में मचा हड़कंप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *