• Thu. Oct 29th, 2026

शिव मंदिर में तोड़फोड़, अराजक तत्वों ने मचाया हड़कंप — जानिए जिला

सहारनपुर 02 अक्टूबर 2025 : सहारनपुर जिले के नकुड क्षेत्र में एक स्कूल के परिसर मे बने पुराने शिव मंदिर को अज्ञात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि नकुड थाना क्षेत्र के छापर गांव में शिव लक्ष्मी जूनियर हाईस्कूल के परिसर में बने पुराने शिव मंदिर को बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।


उन्होंने बताया कि इस मामले में विकास कुमार नामक व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *