• Thu. Oct 29th, 2026

संभल: अवैध मस्जिद गिराने की तैयारी, मौके पर भारी पुलिस तैनात

संभल 02 अक्टूबर 2025 :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अभी तक जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन इस मामले को लेकर जिले में तनाव की स्थिति बनी रहती है। अब इसी जिले में पुलिस प्रशासन एक और मस्जिद गिराने की तैयारी कर रही है।

आपको बता दें कि जिले के रायाबुजुर्ग गांव में सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मस्जिद और मदरसे को हटाने की तैयारी पूरी हो गई है। नोटिस जारी करने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गुरुवार को मौके पर पहुंचे, जहां फोर्स ने फ्लैगमार्च भी किया। इस मामले को लेकर जिले प्रशासन का कहना है कि यह मस्जिद और मदरसा लगभग 10 साल पहले सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के बनाया गया था।  भूमि का सर्वेक्षण करने पर यह पाया गया कि यह जमीन ग्राम सभा की है, जिस पर कोई भी निजी निर्माण वैध नहीं है।

जवाब नहीं मिला तो ध्वस्तीकरण होगा
वहीं, इस नए मस्जिद विवाद के मामले को लेकर एसडीएम सदर ने कहा है कि  “नोटिस जारी होने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएग। हम शांतिपूर्ण तरीके से काम करेंगे, लेकिन कानून का पालन सुनिश्चित होगा।”

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
विवादित स्थल पर कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयारी कर ली है और हर जगह पुलिस के जवनों को तैनात कर दिया गया है। लेकिन अब प्रशासन के कदम से राहत मिली है. एक ग्रामीण ने कहा, “सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से विकास कार्य रुक जाते हैं. अच्छा है कि कार्रवाई हो रही है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *