• Thu. Oct 29th, 2026

UP पुलिस की शर्मनाक करतूत, एक साथ कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

देवरिया 24 सितंबर 2025 : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में पासपोर्ट जांच के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के पासपोर्ट का सत्यापन करने के लिये क्षेत्र की नवलपुर पुलिस चौकी में तैनात दो सिपाहियों सत्येंद्र यादव और सर्वजीत यादव कथित रूप से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। 

इसका एक आडियो भी वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने मामले की जांच करायी, जिसमें प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाने पर दोनों आरोपी सिपाहियों को मंगलवार रात निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच करायी जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *