• Tue. Oct 13th, 2026

गुरुद्वारा से लौटते बुजुर्ग संग हादसा, परिवार सदमे में

लुधियाना 20 सितंबर 2025 : शहर में एक बुजुर्ग के साथ दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर घर लौट रहे पैदल बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान दर्शन सिंह निवासी गांव बुलारा के रूप में हुई है। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गुरजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता दर्शन सिंह जोकि 58 वर्ष के थे। वह अक्सर आलमगीर साहिब माथा टेकने के लिए जाते थे। जब वह गुरुद्वारा से माथा टेककर मेन रोड तक पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *