• Fri. Jul 31st, 2026

मुंबई में 34 बम की धमकी, पुलिस ने नोएडा से आरोपी पकड़ा

मुंबई 06 सितंबर 2025 : अनंत चतुर्दशी की पूर्वसंध्या पर मुंबई में बम धमकी का मामला सामने आया। मुंबई यातायात पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने साखळी बम विस्फोट की धमकी दी। धमकी में बताया गया कि शहर में 34 वाहनों में मानव बम लगाए गए हैं और लगभग 400 किलो RDX का इस्तेमाल कर एक बड़ा हमला किया जाएगा, जिससे एक करोड़ लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

नोएडा पुलिस ने इस मामले में बिहार के आरोपी अश्विनी को नोएडा सेक्टर-113 से गिरफ्तार किया और उसे मुंबई पुलिस को सौंपा। आरोपी पिछले पांच साल से नोएडा में रह रहा था। उसे एक मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने दावा किया कि वह पाकिस्तान की जिहादी संगठन का सदस्य है और कई पाकिस्तानी आतंकवादी मुंबई में घुसे हुए हैं। प्रारंभ में उसने खुद को ज्योतिषी बताया।

गणेशोत्सव के अंतिम चरण और अनंत चतुर्दशी के मौके पर धमकी मिलने से स्थिति गंभीर हो गई, लेकिन सुदैव से कोई हादसा नहीं हुआ। मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी, महत्वपूर्ण जगहों पर नाकेबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांत रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *