• Fri. Dec 5th, 2025

PDA पाठशाला पर BJP का वार, अखिलेश से मांगी माफी

लखनऊ 11 अगस्त 2025 यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी पर हमलावर हुई है। भाजपा ने पोस्टर लगाकर पीडीए पाठशाला पर निशाना साधा है। भाजपा नेता सुभाष यदुवंश ने पोस्टर लगवाते हुए लिखा- सपा के पीडीए पाठशाला का काला सच- प्रदेश के कौन अभिभावक अपने बच्चों को यह पढ़ना चाहेंगे जिसमें A से अखिलेश और D से डिंपल पढ़ाया जाएगा।

‘अखिलेश यादव मांगे माफी…’
ये पोस्टर हजरतगंज चौराहा, मुख्यमंत्री चौराहा, गौतम पल्ली चौराहा और 1090 चौराहे पर लगाया गया है। इस पोस्टर में भाजपा नेता सुभाष यदुवंश ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव को माफी मांगने के लिए कहा है। पोस्टर में लिखा, ”अखिलेश यादव माफी मांगे।”  

आज से शुरू होगा सत्र 
उत्तर प्रदेश में आज यानी 11 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र केवल चार दिन ही चलेगा और चार दिन ही विधायी कार्य होंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे ने बताया कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से 16 अगस्त तक चलेगा। सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को सदन की कार्यवाही चलेगी। शनिवार को 15 अगस्त और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की वजह से अवकाश रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *