• Sun. Nov 1st, 2026

हरियाणा की 3 अंतरराष्ट्रीय पहलवान डोप में फंसीं, NADA का प्रतिबंध

हरियाणा 09 जुलाई 2025 : हरियाणा की 3 अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान डोप पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें देश की पहली अंडर-23 विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपियन रोहतक की रीतिका हुड्डा भी शामिल हैं। डोप पॉजिटिव पाई जानें पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने तीनों पहलवानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रीतिका के अलावा एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली मुस्कान, अंडर-20 एशियाई चैंपियनशिप की बिजेता नीतिका भी डोप में फंसी हैं। रीतिका बीते वर्ष हेवीवेट वर्ग (76 किलो) के लिए ओलंपिक क्वालिफाई करने वाली देश की पहली महिला पहलवान है। 

बताया जाता है कि उनका सैंपल मार्च में हुए चयन ट्रायल के दौरान लिया गया था। उनके सैंपल की विदेशी लैब में दोबारा हुई टेस्टिंग में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। मुस्कान का 13 मई की दिल्ली में राष्ट्रीय शिविर में आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया गया, जिसमें GW 1516 सल्फोन पाया गया है।

डोपिंग क्यों किया जाता है

डोपिंग एक प्रकार का टेस्ट होता है, जो खिलाड़ियों पर किया जाता है। डोपिंग खेल प्रतियोगिताओं में दूसरों पर बढ़त हासिल करने के लिए कृत्रिम और अक्सर अवैध पदार्थों का सेवन करने की क्रिया है। खिलाड़ियों को कृत्रिम शक्ति बढ़ाने के लिए मनाई है, क्योंकि ये खेल नियमों के विरूध है। इसलिए समय-समय पर डोपिंग टेस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *