• Sun. Nov 8th, 2026

सरकारी बस यात्रियों के लिए अलर्ट, PRTC कर्मचारियों का बड़ा ऐलान

पटियाला 17 जून 2025 : बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पी.आर.टी.सी., रोडवेज, पनबस कर्मचारियों ने अभी तक वेतन न मिलने के विरोध में बस स्टैंड बंद रखने का ऐलान किया। बता दें कि सरकार को कर्मचारियों ने वेतन के लिए सोमवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भी तनख्वाह नहीं आई तो पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने मंगलवार यानि आज 2 घंटे (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) पीआरटीसी से जुड़े बस स्टैंड बंद रखे। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अगर फिर भी हल न निकला तो 19 जून को बसों का चक्का जाम किया जाएगा।     

रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्टर वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वेतन के बिना कर्मचारियों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यूनियन कई बार मांग पत्र दे चुकी है लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। हर मीटिंग में आश्वासन दिया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए उन्हें मजबूरन बस स्टैंड बंद करने का फैसला लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *