• Sat. Aug 1st, 2026

ट्रैप में फंसा ई-रिक्शा चालक, पुलिस ने किया खुलासा – चौंकाने वाला मामला

लुधियाना 10 जून 2025 पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आने के बाद पी.ओ. स्टाफ ने कई वर्षों से भगौड़े चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब पी.ओ. स्टाफ ने एक ऐसे आरोपी को काबू किया है जोकि हैबोवाल का रहने वाला है और कई केसों में अदालत की ओर से भगौड़ा चल रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए लुधियाना छोड़कर जालंधर देहाती के एरिया फिल्लौर में ई-रिक्शा चला रहा था ताकि पुलिस से बच सके लेकिन पी.ओ. स्टाफ की टीम ने सूचना मिलने के बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी प्रिंस साहनी को पकड़कर पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा है।

पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज अजय कुमार जसरा ने बताया कि आरोपी प्रिंस साहनी चंदर नगर हैबोवाल का रहने वाला है। उसके खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस के थानों में लूट और चोरी के 5 केस थाना सलेम टबारी, थाना डिवीजन नंबर-1, थाना डिवीजन नंबर-2, थाना डिवीजन नंबर-4 और थाना हैबोवाल में दर्ज हैं। आरोपी अदालत से बेल जंप कर फरार हो गया था। एएसआई अजय जसरा का कहना है कि आरोपी रात को घर पर आता था और प्रात: घर से निकल जाता था तथा फिल्लौर इलाके में जाकर ई-रिक्शा चलाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed