• Sun. Nov 8th, 2026

पंजाब के मुलाजिमों के लिए नए आदेश, सरकार ने जारी किए निर्देश

जालंधर 10 जून 2025 : ऑर्गेनाइजेशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ ह्यूमन राइट्स के स्टेट प्रैजीडैंट संदीप शर्मा ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से पुलिस कमिश्नर ऑफिस के मुलाजिमों को रोजाना वर्दी पहनने और नेम प्लेट लगा कर ड्यूटी करने के निर्देश देने की मांग की है। संदीप शर्मा ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने 3 दिसंबर 2024 को एक शिकायत पंजाब मानवाधिकार आयोग को भेजी थी। आयोग ने उनकी शिकायत डी.जी.पी. पंजाब को फॉरवर्ड कर दी।

शर्मा ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने 26 मार्च 2025 को इंस्पैक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस सुखचैन सिंह गिल से चंडीगढ़ में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगर आपके पास कोई कोर्ट की जजमैंट है तो उन्हें दिखाएं।

संदीप शर्मा ने कहा कि उनके पास केरला हाईकोर्ट द्वारा इस संबंध में दी गई जजमैंट की कॉपी है जोकि 2 नवंबर 2021 की है। उन्होंने आई.जी. सुखचैन सिंह गिल को एक पत्र लिखकर साथ में अगली कार्रवाई के लिए जजमैंट की कॉपी भेजी है। संदीप शर्मा ने कहा कि जालंधर पुलिस कमिश्नर ऑफिस के मुलाजिमों को रोजाना वर्दी पहनने और नेम प्लेट लगाकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए जाएं ताकि दफ्तरों में आने वाले लोगों को पुलिस और आम आदमी में फर्क पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *