• Thu. Sep 24th, 2026

आज पंजाब के इन जिलों में CM मान और केजरीवाल करेंगे दौरा

चंडीगढ़ 17 मई 2025 : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (17 मई) होशियारपुर और लुधियाना जिलों में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ की अगुवाई करेंगे।

यह पहल पंजाब सरकार की चल रही मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ का हिस्सा है। शुक्रवार को केजरीवाल और मान ने लंगड़ोआ (एस.बी.एस. नगर) से इस नशा विरोधी अभियान के अगले चरण की शुरुआत की थी। इस यात्रा का उद्देश्य पंजाब में फैल रही नशाखोरी के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *