• Sun. Nov 1st, 2026

हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट, IMD की चेतावनी

हरियाणा 15 मार्च 2025 : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। अचानक मौसम के बदलाव ने सबको हैरान कर दिया है। प्रदेश में आज भी बादल छाए हुए हैं। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 दिन से बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि देर रात बारिश के साथ कई जगह ओले गिरे। इससे किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इससे लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 16 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और इसके बाद आंधी और तेज हवाएं चलेंगी। 

वहीं होली के दिन हरियाणा के 10 जिलों में बारिश हुई। पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद के टोहाना, जींद के उचाना, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और झज्जर में बारिश हुई। इसके अलावा नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *