• Fri. Dec 5th, 2025

गोहाना: होली पर BJP मंडल अध्यक्ष की हत्या

गोहाना 15 मार्च 2025 हरियाणा के गोहाना से दु:खद खबर सामने आ रही है। गोहाना के गांव जवाहरा में बीजेपी के मुडलाना मंडल अध्यक्ष की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद के चलते हत्या वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने  मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर मेडिकल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र शाम के समय अपनी गली में मौजूद था। इस दौरान गांव के ही मन्नू पुत्र जगदीश ने सुरेंद्र पर फायरिंग कर दी। एक गोली गाँव की गली में मारी और दूसरी गोली दुकान में मारी। करीबन 2 से 3 गोलियां चलाई गई है।

जानें क्या था मामला

बताया जा रहा है कि मन्नू की बुआ की जमीन सुरेंद्र द्वारा खरीदी गई थी। जिसको लेकर वह रंजिश रखे हुए थे। सुरेंद्र पहले इनेलो पार्टी में जुड़ा रहा है उसके बाद भाजपा ज्वाइन कर ली थी। जनवरी 2021 में गांव जवाहरा के रहने वाले नंबरदार सुरेंद्र को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था।भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कई टीमें गठित कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *