• Fri. Dec 5th, 2025

ड्यूटी से लौट रहे ASI की मौत, त्योहार में मातम

गन्नौर 15 मार्च 2025 : होली का त्योहार कई परिवारों के लिए मातम में बदल गया। शुक्रवार को ड्यूटी से घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार एएसआई को तेज रफ्तार डम्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुलिसकर्मी सुभाष घायल हो गया। राहगीरों ने घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार एएसआई सुभाष रोहतक पोस्टिड था। शुक्रवार को ड्यूटी खत्म कर अपने घर मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था। जब सुभाष फरमाना के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार डम्पर ने टक्कर मार दी और ड्राइवर मौके से भाग गया। वहीं राहगीरों ने बताया कि अगर पुलिस की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो एएसआई सुभाष की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *