• Fri. Dec 5th, 2025

दादरी: पूर्व सीएम ने सतपाल सांगवान के निधन पर जताया शोक

चरखी दादरी 07 मार्च 2025 : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल आज चरखी दादरी पहुंचे। यहां मनोहर लाल पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निवास पर शोक जताने पहुंचे। पूर्व सीएम ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बेटे सुनील सांगवान सहित परिवार को सांत्वना दी। 

बड़े कर्तव्य निष्ठ व सुलझे हुए नेता थे सतपाल सांगवान- पूर्व सीएम खट्टर 

इस दौरान मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान प्रदेश के बड़े कर्तव्य निष्ठ व सुलझे हुए नेता थे। उनके जाने से ना केवल क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश में शोक है। उनकी सोच हमेशा विकास कार्य पूरे करवाने की रही थी और इसलिए ही वे भाजपा के साथ जुड़कर विकास को आगे बढ़ाने के लिए जुड़े। अब उनके बेटे विधायक सुनील सांगवान अपने क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

मनोहर लाल ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को एक अनुभवी राजनेता बताया है और कहा कि सांगवान के वर्चस्व देखते हुए उनके बेटे सुनील सांगवान को भाजपा ने टिकट दिया तो वे विधायक बने। अब सुनील सांगवान उनके बचे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जाने से हरियाणा प्रदेश को बड़ी क्षति पहुंची है। उनकी सोच हमेशा दादरी के विकास व हरियाणा प्रदेश को आगे बढ़ाने की रही है। उनके जाने से राजनीतिक व सामाजिक तौर पर बड़ी क्षति पहुंची है। वहीं इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, राजीव जैन, एचपीएससी मेंबर विजय वत्स सहित अनेक नेताओं व गणमान्य लोगों ने भी शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *