• Fri. Dec 5th, 2025

शराब ने बर्बाद किया परिवार, बड़े भाई ने की छोटे की बेरहमी से हत्या

लुधियाना 16 फरवरी 2025बड़े भाई को शराब पीने से रोकना छोटे भाई को महंगा पड़ गया। शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर डाली। मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रुप में हुई है। सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने मृतक के बेटे लवप्रीत की शिकायत पर उसके ताया गुरदयाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। 

जानकारी देते हुए लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसका ताया गुरदयाल सिंह शराब पीने का आदि था। उसके पिता अक्सर ताया को शराब पीने से रोकते थे। शुक्रवार की देर रात को वह परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। पीछे से घर में उसके पिता परमजीत सिंह और ताया गुरदयाल सिंह थे। इस बीच उसके पिता ने फिर ताया को शराब पीने से रोका था। इसके बाद ताया गुरदयाल ने उसके पिता को बुरी तरह मारना शुरू कर दिया और घायल कर दिया। वह देर रात घर पहुंचे और पिता को अस्पताल भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *