• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, IMD का येलो अलर्ट जारी

हरियाणा 27 जनवरी 2025 : हरियाणावासियों को ठंड से कुछ राहत मिली है लेकिन इसी बीच मौसम को लेकर चेतावनी जारी हो गई है। बता दें कि प्रेदश में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में धुंध के साथ ही शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों में रविवार को शीतलहर का अलर्ट जारी किया था। आज फिर मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट 11 जिलों में जारी किया है। बाकि के 11 जिलों में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। 

बताया जा रहा है कि आज मौसम शुष्क रहेगा। 28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हावएं हल्की गति से चलने से तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और देर रात कोहरा छाने की संभावना है। 28 जनवरी से एक बार फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में फिर से शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 29 जनवरी तक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *