गुड़गांव 13 जनवरी 2025 : गुड़गांव जिले से भोंडसी में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव खेतों में बने कमरे में पड़ा मिला। युवक कल शाम को हुक्का पीने के लिए खेतों में गया था। मां जब आज सुबह जगाने गई तो युवक का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। गोली सिर को फाड़ते हुए निकली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। वह मानव रचना स्कूल के बच्चों को ले जाने के लिए अपनी कैब चलता था। डेढ़ महीने पहले हुए झगड़े में वारदात को अंजाम देने का शक है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात के कारणों का खुलासा जांच के बाद हो पाएगा।
