• Tue. Sep 15th, 2026

सोनिया अग्रवाल को महिला आयोग उपाध्यक्ष पद से हटाया, भ्रष्टाचार आरोप में गिरफ्तार

हरियाणा 10 जनवरी 2025 : सोनिया अग्रवाल को महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। यह आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार की ओर से जारी हो गए हैं। 

बता दें कि 15 दिसंबर को हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके कार चालक कुलबीर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था। कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *