• Sat. Oct 31st, 2026

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का दावा, दिल्ली चुनाव में जीत तय

नरवाना 7 जनवरी 2025 : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी चुनाव जीतने के बाद पहली बार नरवाना के दबलैन गांव में पहुंचे। गांव में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं, पुष्प कुच्छ, शॉल, चांदी का मुकुट एवं पगड़ी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।  

दिल्ली जीतने का किया दावा

इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि दिल्ली का चुनाव भी चल रहा है, भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व भी चल रहा है। हमारा संविधान गौरव भी चल रहा है। उन्होंने कहा किकैबिनेट मंत्री बेदी ने दिल्ली जीतने का दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे तिरलोक पूरी विधानसभा सभा का प्रभारी बनाया गया है। मुझे विश्वास है। हम दिल्ली विजय करके दोबारा नरवाना आएंगे। 

नरवाना की 20 वर्षों तक विकास कार्यों में अनदेखीः कैबिनेट मंत्री 

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी  ने कहा कि  नरवाना की 20 वर्षों तक विकास कार्यों में अनदेखी हुई। अब विकास के मामले नरवाना को किसी विधानसभा से पीछे नही रहने दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरवाना हल्का 20 सालों से पिछड़ा रहा है। लोगों को नायब सरकार बहुत आस है। मैं प्रयास करूंगा कि इनकी उमीदों पर खरा उतर सकूं। नरवाना को किसी विधानसभा से पीछे न रहने दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *