• Fri. Jul 31st, 2026

चोरों ने ऐतिहासिक मंदिर को बनाया निशाना, भगवान का भी नहीं डर

खन्ना 7 जनवरी 2025 चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे भगवान के घर भी डाका मारने से गुरेज नहीं कर रहे। ऐसा ताजा मामला बीती रात सामने आया है जब चोरों ने शहर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर श्री बगलामुखी धाम का ताला तोड़कर नकदी सहित चांदी के छत्र चोरी कर लिए।

इस संबंध में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जय शास्त्री ने बताया कि रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने गोलक से करीब 20 हजार रुपये नकदी के अलावा मंदिर में स्थापित भगवान के विभिन्न स्वरूपों के चांदी के छत्र चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर भागने में सफल हो गए।  

इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. को कब्जे में लेकर कहा कि कथित आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *