• Tue. Jun 23rd, 2026

मुख्यमंत्री ने बठिंडा के पास सड़क हादसे में यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया

मृतकों के परिजनों को 3 लाख रुपये एक्स-ग्रेशिया के रूप में देने की घोषणा

चंडीगढ़, 28 दिसंबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के पास एक निजी बस के नाले में गिरने से यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

इस दौरान, भगवंत सिंह मान ने मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये एक्स-ग्रेशिया के रूप में देने की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *