• Sat. Aug 1st, 2026

गुरुग्राम: थार से जा रहे बादशाह का काटा गया चालान

हरियाणा 17 दिसंबर 2024 : गुरुग्राम में पुलिस ने रैपर बादशाह की कार का ट्रैफिक नियम तोड़ने का चालान काटा है। बादशाह थार पर सवार होकर आए थे, उसे रॉन्ग साइड में ड्राइव किया गया था। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने बादशाह वाली कार का 15 हजार 500 रुपए का चालान काट दिया। बता दें थार गाड़ी बादशाह की नहीं थी। पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर 3 धाराएं लगाई हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में सेक्टर-68 में बादशाह 15 दिसंबर को करण औजला के कॉन्सर्ट में आए थे। इस दौरान उनके काफिले में शामिल गाड़ियों को रॉन्ग साइड से ले जाया जा रहा था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठाए तो पुलिस की नींद टूटी और चालान कर दिया। 

पानीपत के युवक के नाम है रजिस्टर्ड थार

बताया जा रहा है कि बादशाह काले रंग की थार गाड़ी में करण औजला के कॉन्सर्ट में आए थे। यह थार गाड़ी पानीपत के एक युवक के नाम रजिस्टर्ड है। एक यूजर्स ने एक्स पर लिखा कि एरिया मॉल की तरफ पंजाबी सिंगर करन औजला के काफिले की तीन गाड़ियां रॉन्ग साइड से जा रही हैं और बाउंसर्स भी लोगों के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने भी जवाब दिया और कहा कि रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने पर इन गाड़ियों का 15 हजार 500 रुपए का चालान काट दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *