• Wed. Jan 28th, 2026

 हरियाणा के हिसार से 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी, जानें क्या है मामला

हरियाणा के हिसार से 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां HAU चौकी पुलिस ने मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पुछताछ की जाएगी।

जानें क्या है मामला ?
जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा दी शिकायत पर थाना सिविल लाइन में नामजद लोगों के खिलाफ 13 जून 2023 को केस दर्ज किया था। जिसके बाद अब एक आरोपी प्रवेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रवेश गुरुग्राम का रहने वाला है।
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ASI अमित ने बताया कि आरोपी प्रवेश ने अपने साथियों सहित शिकायतकर्ता प्रेम नगर निवासी रामनिवास से ऑनलाइन कंपनी में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करवा कर मुनाफे का लालच देकर 42 लाख रुपए की ठगी की थी।
 
जानकार के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचा था आरोपी
इस मामले में शिकायतकर्ता रामनिवास ने पुलिस को शिकायत दी, कि प्रवेश कुमार 20 जनवरी 2019 को उसके जानकार के साथ उनके घर आया। इसके बाद आरोपी ने अपने लैपटॉप में अपनी कम्पनी की वेबसाइट पर कई प्लान दिखाए। इस दौरान उसने कई प्रकार के सेल प्रोडक्ट के बारे में बताया।

ऐसे की 42 लाख की ठगी
जिसके बाद आरोपी ने रामनिवास को कम्पनी मेंबर बनने के लिए कहा। इसके साथ ही ज्यादा पैसा और अच्छा बिजनेस करने का लालच देकर रामनिवास से कंपनी में रुपए भी इन्वेस्ट करवाए। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ 13 जून 2023 को केस दर्ज किया था। अब एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड लेगी और पुछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *