• Fri. Dec 5th, 2025

सड़क पर अज्ञात युवक का मिला शव, फैली सनसनी

थाना दाखा के अधीन आते गांव मंडियानी में लिंक रोड पर जसवंत कोल्ड स्टोर के पास एक युवक का अज्ञात शव मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जांच अधिकारी एस.आई. आत्मा सिंह ने बताया कि यह युवक 25 साल के करीब उम्र का लग रहा है। वहीं शव एक दिन पुराना लग रहा है और देखने में युवक पंजाबी लगता है। उसकी मौत ठंड लगने के कारण हुई लग रही है। उसकी दाढ़ी और बाल कटे हुए हैं। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी लुधियाना में 72 घंटे के लिए रखा गया है जो भी इसे पहचानता है वह दाखा पुलिस से संपर्क कर सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *