• Fri. Dec 5th, 2025

पहाड़ी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 18 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

हरियाणा 15 दिसंबर 2024: हरियाणा में शीतलहर का कहर जारी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में चेतावनी जारी की है। हालांकि धूप खिलने से तापमान में मामूली गिरावट आई है। रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। हिसार में सबसे कम 3.0 और सोनीपत में 3.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हिसार जिला सबसे ठंडा रहा। 

मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी उत्तरी बफीर्ली हवाओं से हरियाणा में ठंड बढ़ी है। हवा चलने के कारण धुंध और कोहरा नहीं छा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 16 दिसंबर के बाद ही मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *