• Fri. Dec 5th, 2025

गर्भवती महिला ने दी जान, ससुरालजनों पर परिजनों के गंभीर आरोप

करनाल,15 दिसंबर 2024: करनाल के घरौंडा में गांव कालरम में गर्भवती महिला ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी हुई है। 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतका महिला के परिजनों ने बताया कि पिंकी की शादी 29 अक्टूबर 2023 को गांव कालरम में की थी। वह तीन महीने से गर्भवती थी। पिंकी का पति और सास उसके साथ मारपीट करते थे। उनकी कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों पंचायत में माफी मांग लेते थे और घर जाने के बाद दोबारा उनकी बेटी को परेशान करते थे। उन्हें शक है कि उनकी बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया गया है क्योंकि ससुराल पक्ष ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी किसी अन्य व्यक्ति ने ही बताया था कि आपकी बेटी की मौत हो चुकी है।

:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *