• Fri. Dec 5th, 2025

“एक राष्ट्र एक चुनाव” अच्छा फैसला, देश के विकास में बाधा नहीं: अनिल विज

चंडीगढ़ 13 दिसंबर 2024 अक्सर अपने बयानों से कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोलने वाले  गब्बर और बाबा के नाम से मशहूर सातवीं बार विधायक बने हरियाणा के कद्दावर नेता प्रदेश सरकार में ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे अनिल विज ने अपने  चिर परिचित अंदाज में गांधी परिवार तथा कांग्रेस पर करारा हमला बोला है।

उन्होंने  मोदी कैबिनेट द्वारा वीरवार को एक राष्ट्र_ एक चुनाव का  फैसला कैबिनेट में पास किए जाने पर जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूरी केंद्रीय कैबिनेट का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हर देशवासी को इस फैसले का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ,आम आदमी पार्टी सहित अन्य दल दलों को देश से कोई लेना-देना नहीं इनकी सोच उनके दल तक ही सीमित रहती है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश के विकास में बड़ी बाधा रहती है। हर साल चुनाव होते हैं जिस कारण आदर्श आचार संहिता लगी होने से काम नहीं हो पाते। उन्होंने कहा कि हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। उसके बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए हैं।अब दिल्ली के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में देश में हर साल चुनाव ही होते रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भारतवर्ष विकसित राष्ट्र बने: विज

अनिल विज ने कहा कि पहली बार देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र के रूप में देश को विकसित करने वाला प्रधानमंत्री मिला है। जिन्होंने आगामी कुछ वर्षों के भीतर देश को विकसित करने का लक्ष्य रखा है। जिसकी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की अगवाई में केंद्र सरकार द्वारा हर दिन नए कदम बढ़ाए जा रहे हैं। जबकि दूसरी ओर देश की सत्ता पर कई दशकों तक शासन करने वाले कांग्रेस सरकार के कितने ही प्रधानमंत्री बने जिसमें जवाहरलाल नेहरू , इंदिरा गांधी, राजीव गाँधी और मनमोहन सिंह इन सब की सोच देश को विकसित भारत बनाने की नहीं थी। यह सोच एकमात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिचायक  है। अब वह दिन दूर नहीं की आने वाले समय में भारतवर्ष भी दुनिया के विकसित राष्ट्रों की कतार में खड़ा होगा।

कांग्रेस भारत को पाषाण युग में ले जाना चाहती है: विज

अनिल विज कांग्रेस पार्टी द्वारा ईवीएम मशीन से चुनाव बंद कराकर दोबारा से बेल्ट पेपर से कराए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को फिर से पाषाण युग में ले जाना चाहती है। जहां पर पत्थर  मारकर फैसला होता था। उन्होंने कहा कि जब भी देश में प्रदेश में कहीं भी चुनाव होते हैं उससे पूर्व चुनाव अधिकारियों द्वारा कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दल  के समक्ष ईवीएम मशीनों की रखकर बाकायदा दिखाया जाता है। कांग्रेस पार्टी को अपने ही पार्टी नेताओं पर भरोसा नहीं है, शायद पार्टी उन्हें बुद्धू समझती है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर इलेक्शन कमिशन में बुलाए जाने पर वहां पर पुख्ता प्रमाण ने दिए जाने पर भी तंज कसा। 

देश के इतिहास में पहली बार विपक्षी दल द्वारा उपराष्ट्रपति पर सवाल उठाए

अनिल विज ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि जब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी द्वारा उपराष्ट्रपति के विरुद्ध आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि दोनों सदनों में जार्ज  सोरस की कांग्रेस के साथ मिली भगत की बात उठाई जा रही है जिसको दबाने के लिए कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति पर सवाल उठा रही है। 

स्थानीय निकाय चुनाव होने का विज पक्षधर

विज ने कहा कि स्वयं स्थानीय निकाय चुनाव होने के पक्षधर हैं। ताकि आमजन को उनके स्थानीय सरकार मिल सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्थानीय चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

इसके अलावा उन्होंने बॉर्डर पर बैठे किसानों के बारे में भी टिप्पणी करते हुए कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय की अगुवाई में एक समिति बनाई गई है। किसान जब उसकी बात भी नहीं मानते। ऐसे में देशवासियों को जानना चाहिए कि इसके पीछे क्या राजनीति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *