• Fri. Dec 5th, 2025

सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा के हैरानीजनक खुलासे

अमृतसर 09 दिसंबर 2024 पिछले दिनों सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के सेवा निभा रहे सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा के बारे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, नारायण सिंह चौड़ा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हथियार छिपा रखे हैं। उसके कई आतंकी संगठनों से संबंध हैं। पुलिस हथियार बरामद करने के लिए उसे उत्तर प्रदेश ले जाना चाहती है। तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद चौड़ा को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस ने यह दलील दी।

नारायण सिंह चौधरी को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस हिरासत में मौजूद आतंकी ने माना कि उसने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी इलाके में हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। पुलिस को आशंका है कि नारायण सिंह चौड़ा कई आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ है और इन छिपे हुए हथियारों का इस्तेमाल आतंकी घटनाओं में किया जा सकता है। ऐसे में हथियारों की बरामदगी बेहद जरूरी है। चौड़ा के खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं के तहत 31 मामले दर्ज हैं। इनमें बुडेल जेल ब्रेक कांड में संलिप्तता और पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी शामिल है। आतंकी चौड़ा ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग ली है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी नारायण सिंह को 5 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां नारायण सिंह चौधरी को माननीय अदालत ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हालांकि, नारायण सिंह की कोर्ट में पहली पेशी के दौरान पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने सिर्फ तीन दिन का ही रिमांड दिया। बता दें कि बीते दिन सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ था। नारायण सिंह चौड़ा जो कि खालिस्तानी हैं, पहले भी जेल में रह चुके हैं, पाकिस्तान के साथ भी संबंध हैं, ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *