• Sun. Mar 15th, 2026

राम रहीम की मुश्किलें बढ़ने के आसार, हाईकोर्ट में सुनवाई

हरियाणा 22 नवम्बर 2024 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरा सच्चा सौदा मुखी को इस केस की डायरी और गवाहों के बयानों की प्रति सौंपने के पंचकूला सीबीआई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दाखिल सीबीआई की याचिका पर वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। 

बता दें कि हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर 2019 में इस केस के ट्रायल पर रोक लगा दी थी, तब से इस केस का ट्रायल रुका हुआ है। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद इस मामले पर जल्द ट्रायल शुरू हो सकता है। 

गौरतलब है कि साधुओं को डेरे में नपुंसक बनाने के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस मामले में याची ने आरोप लगाए थे कि आश्रम में साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाया जा रहा है। याची ने कहा था कि वह खुद इसका शिकार हुआ है और उसके शरीर में अजीब बदलाव होने लगे हैं। हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *