• Wed. Jan 28th, 2026

हरियाणा विधानसभा: DAP खाद पर कांग्रेस-इनेलो का हंगामा, CM सैनी का जवाब

चंडीगढ़ 18 नवम्बर 2024 : हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है। कांग्रेस और इनेलो विधायकों ने DAP खाद का मुद्दा उठाया। इस पर CM नायब सैनी ने कहा कि कहीं पर भी खाद की कमी नहीं है। सत्र में कुछ महत्वपूर्ण बिल भी पेश किए जाएंगे। सबसे अहम विधेयक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (हरियाणा संशोधन) विधेयक 2024 रहने वाला है।

इस विधेयक से सूबे के 22 जिलों और प्रदेश के करीब 3 दर्जन उप-मंडलों में स्थापित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालतों में क्रिमिनल केसों में जुर्माना लगाने की शक्ति में 10 गुना की बढ़ोतरी हो जाएगी। मौजूदा 15वीं हरियाणा विधानसभा के चल रहे पहले सेशन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी सदन में अन्य 4 विधेयक पेश करेंगे।

कृषि मंंत्री बोले- खाद की कोई कमी नहीं

विधानसभा सत्र में इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने डीएपी की कमी को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। इस पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जवाब दिया कि सूबे में खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि डीएपी की कालाबाजारी को लेकर 7 एफआईआर दर्ज की गईं और अब तक कुल 185 छापे मारे गए।

डेंगू पर रोक लगाने के लिए फॉगिंग कर रहे

कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए सभी कदम उठाने चाहिए। सरकार को आंकड़े नहीं छुपाने चाहिए। इस पर CM नायब सैनी ने कहा कि हम फॉगिंग के जरिए डेंगू पर रोक लगा रहे हैं। हर शहर में तेजी से फॉगिंग की जा रही है। सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा समाप्त हो गई है। अब बजट सप्लीमेंट्री एस्टीमेट रखे गए हैं। इस पर चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *