• Sun. Sep 22nd, 2024

पंजाब कैबिनेट में बड़े बदलाव की तैयारियां, 5 नए चेहरों को मिल सकता है मौका

22 सितंबर 2024 : पंजाब में इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब कैबिनेट में बड़ा बदलाव होने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकारी अनुसार पंजाब में कैबिनेट में बड़ा बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में पांच नए चेहरों शामिल किया जा सकता है। वहीं दो डिप्टी सी.एम. को लाने बारे भी चर्चा चल रही है। खबर तो यह भी मिल रही है कि कैबिनेट में से 4 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

जानकारी अनुसार चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा, बलकार सिंह और अनमोल गगन मान के इलावा एक अन्य मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी तय है। जबकि नए चेहरों में बरिन्दर कुमार गोयल, डा. रवीजोत, तरनप्रीत सिंह सौंद, महिंद्र भगत और हरदीप सिंह मुंडिया को कैबनिट में शामिल किया जा सकता है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि पंजाब कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है, बल्कि इससे पहले भी कई बार राज्य की कैबिनेट में बदलाव हो चुका है तथा कई नए चेहरों की एंट्री देखने को मिली है। इसी तरह इस बार भी कई नए चेहरे पंजाब कैबिनेट में शामिल किया जा रहा तथा कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी होने की भी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *