• Sun. Sep 22nd, 2024

विधायक गोगी को कारण बताओ नोटिस जारी, जानें पूरा मामला

22 सितंबर 2024 : पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब के बैनर तले अध्यापकों/कर्मचारियों द्वारा लुधियाना हलका पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी के दफ्तर पहुंच कर उनके निजी सहायक के जरिए से कारण बताओ नोटिस दिया गया।

इस मौके पर पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट के जिला संयोजक जसविंदर सिंह के अलावा डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट के प्रधान रमनजीत सिंह संधू, डेमोक्रेटिक इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान सुखविंदर सिंह लील, सतकरतार सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

जानकारी देते हुए सुरिंदरपाल सिंह अयाली ने बताया कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि सरकार आने के बाद पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। उनके द्वारा एन.पी.एस. और यू.पी.एस. को रद्द करते हुए सिर्फ 1972 वाली पुरानी पेंशन प्राप्ती तक संघर्ष जारी रखने की बात कही गई। नेताओं ने कहा कि  संगरूर में 1-3 अक्टूबर दिन-रात के मोर्चे में अध्यापकों/कर्मचारियों को बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *