• Sat. Sep 21st, 2024

जालंधर गैस लीक: जानें कौन-सी जहरीली गैस से लोगों की जान पर मंडराया खतरा!

21 सितंबर 2024 : जालंधर में आज दमोरिया पुल के पास बर्फ की फैक्ट्री में गैस लीक हो गई। इस दौरान कई लोग बेहोश हो गए और गैस लीक होने से पूरा इलाका सील कर दिया गया है। आपको बता दें कि बर्फ फैक्ट्री से अमोनिया (NH3) गैस लीक हुई है। अमोनिया एक जहरीली गैस है जो 1 नाइट्रोजन और 3 हाइड्रोजन के परमाणुओं से बनती है। यह एक तीखी गंध वाली रंगहीन और हल्की गैस होती है। इसका इस्तेमाल खाद बनाने के लिए और बर्फ बनाने के कारखाने में ठंडा करने वाले पदार्थ के रूप में किया जाता है।

सामान्य तौर पर अमोनिया नुकसानदायक नहीं होती है पर जब अधिक मात्रा में यह सूंघ ली जाए तो जान तक जा सकती है। इस गैस में जलन पैदा करना वाले गुण होते हैं जो सेहत को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। हवा में अमोनिया की मात्रा बढ़ने पर घुटन का एहसास होने लगता है। इससे त्वचा में खारिश, गले, नाक और सांस की नली में जलन हो सकती है और व्यक्ति बेहोश हो सकता है।  

आपको बता दें कि अमोनिया पानी के साथ जल्दी क्रिया करती है। इसके चलते सलाह दी जाती है कि इस गैस के संपर्क में आने पर आंख और चेहरे को काफी मात्रा में पानी से धोना चाहिए। यह पानी में तेजी से घुलने वाला पदार्थ है, इसलिए पानी से चेहरा धोने पर यह घुलकर शरीर से अलग हो जाती है और प्रतिक्रिया कम हो जाती है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *